Advertisement

मोतिहारी: 8वां संविधान दिवस समारोह पूर्वक संपन्न

मोतिहारी। राजन द्विवेदी

– 8वां संविधान दिवस समारोह पूर्वक संपन्न

राधा कृष्ण सिकारिया बीएड कालेज परिसर में स्थित राधा कृष्ण कांफ्रेंस हॉल में आज 8 वां संविधान दिवस कार्यक्रम भारतीय न्यायप्रिय नागरिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शंभू नाथ सिकारिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन बिंटी शर्मा ने किया। मुख्य वक्ताओं में महिला कालेज के प्राचार्य बिपिन कुमार , डॉ प्रवेज , मंगल सेमिनरी के प्राचार्य शशि गुप्ता, बिहार यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ पंकज श्रीवास्तव, प्रो कृष्ण मोहन प्रसाद, बीएड कालेज के प्राचार्य यमुना सिकारिया, ई. अजय कुमार आजाद , डॉ हिना चंद्रा, अभय अनंत, अनिल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

वक्ताओं ने कहा कि अपने संविधान के प्रति जागरूक होना होगा। साथ ही संविधान दिवस समारोह के माध्यम से चंपारण पूरे देश में संशोधन की सुरक्षा और जागरूकता के लिए शंखनाद करेगा ।