Advertisement

मोतिहारी विधायक के नेतृत्व में भाजपा के तिरंगा यात्रा रथ को ग्रामीणों ने रोका, कहा, यह राष्ट्र का अपमान

-मोतिहारी विधायक के नेतृत्व में भाजपा के तिरंगा यात्रा रथ को ग्रामीणों ने रोका, कहा, यह राष्ट्र का अपमान

– मामले में भाजपा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

आज मोतिहारी विधानसभा के ढेकहाँ मंडल अंतर्गत टिकुलिया में तिरंगा यात्रा को रोक कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत आज भाजपा ढेकहाँ मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष नवल किशोर कुशवाहा के नेतृत्व और मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान टिकुलिया ग्राम में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में आ कर रथ को रोक दिया गया।

घटना स्थल पर उन्हें समझाने की कोशिश भी की गई लेकिन वो सभी उपद्रव पर उतारू हो कर गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। राजद के उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रथ को क्षतिग्रस्त कर दिया और तिरंगा को फाड़ कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान और देश द्रोह का आपराधिक काम किया। उक्त घटना को लेकर आज मुफस्सिल थाना में भाजपा के ढेकहाँ मंडल अध्यक्ष नवल किशोर कुशवाहा ने एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी है।