Advertisement

मोतिहारी: नगर निकाय चुनाव के मतगणना के साथ परिणाम आने शुरू

चंपारण की खबर::

-नगर निकाय चुनाव के मतगणना के साथ परिणाम आने शुरू

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

नगर निकाय चुनाव के आज शुरू हुए मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। चुनाव परिणाम जो आए हैं वह इस प्रकार है। रक्सौल नगर परिषद मुख्य पार्षद चुनाव परिणाम में
विजेता – ध्रुपति देवी को 4460 मत मिले हैं। जबकि उप विजेता बबिता सिंह को 4148 मत मिले।
वहीं उप मुख्य पार्षद चुनाव परिणाम में विजेता पुष्पा देवी को 6940 मत मिले। जबकि उप विजेता रुखसाना प्रवीन को 3627 मत मिले।


वहीं चकिया नगर परिषद मुख्य पार्षद चुनाव परिणाम में विजेता पवन कुमार को 8034 मत मिले हैं। जबकि उप विजेता राधेश्याम प्रसाद को 5563 मत मिले।
वहीं चकिया उप मुख्य पार्षद चुनाव परिणाम में विजेता सुभाष कुमार को 6751 मत मिले। जबकि उप विजेता राजीव कुमार सिंह को 4022 मत मिले।
वहीं सुगौली नगर पंचायत मुख्य पार्षद चुनाव परिणाम में
विजेता नासरिन अली को 4145 मत मिले। जबकि उप विजेता मंजू देवी को 2908 मत मिले।
वहीं सुगौली उप मुख्य पार्षद चुनाव परिणाम में विजेता सरिता कुमारी को 4068 मत मिले।
जबकि उप विजेता बेविनाज को 2884 मत मिले हैं।