-मोतिहारी के गांधी मैदान से बिहार विधानसभा चुनाव का होगा शंखनाद : नीरज कुमार
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
आगामी 16 जनवरी को स्थानीय गांधी मैदान में एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित है। जिसकी तैयारी को लेकर एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने बैठक की। जिसमें 2025 में होने वाले चुनाव की रणनीति विमर्श भी हुए। इसी क्रम में
आज सर्किट हाउस में एनडीए की प्रेस वार्ता हुई। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राजेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता लोजपा (आर) राजेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हम नन्दलाल मांझी एवं रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा ने संबोधित किया।
संबोधन में प्रवक्ताओं ने राजद और उसके घटक दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि उनका गठबंधन अनुशासनहीता, घोटाला और भ्रष्टाचार का पर्याय है। पिछले दिनों मोतिहारी में ही हुए राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में ऑडिटोरियम की खिड़कियों को क्षतिग्रस्त करना उनके आचरण का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है बावजूद इसके राजद ने इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में लोकसभा चुनाव के पूर्व शराब कंपनियों से 46 करोड़ 60 लाख रुपया चंदा लिया।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन और विकास के नए अध्यायों की रचना की है। बिहार की चौमुखी विकास को नई गति और आयाम मिला है।
बिहार की जनता सचेत और जागरूक है। वह फिर से जंगल-राज के दुःस्वप्न को कुबूल करने की स्थिति में नहीं है। इन सब बातों के मद्देनजर 16 जनवरी को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। बापू की कर्मभूमि मोतिहारी के गांधी मैदान से बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद होगा।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष धरणीधर मिश्रा, रालोमो के जिलाध्यक्ष ई० रमेश पासवान, हम जिलाध्यक्ष कन्हैया ठाकुर के साथ एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवजी राय, मीना द्विवेदी, पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार, प्रो० दिनेश प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, भाजपा जिला प्रवक्ता सुधांशु रंजन, जदयू जिला प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे।











