-मुस्कान कुमारी ने मेट्रिक में फर्स्ट डिवीजन हासिल कर बढ़ाया परिवार का मान
मुजफ्फरपुर। मयंक। जिले के बसंत गांव की रहने वाली मुस्कान कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 307 अंक प्राप्त कर फर्स्ट डिवीजन हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
मुस्कान, रामबाबू शाह की पुत्री हैं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने गांव में रहकर ही पढ़ाई की और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
बिहार बोर्ड के परिणाम घोषित होते ही मुस्कान के घर में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुस्कान की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिल रही है।












