Advertisement

मुसहरी के सुदूर गांवों में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं, डीएम ने किया विशेष हेल्थ कैंप का निरीक्षण

-मुसहरी के सुदूर गांवों में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं, डीएम ने किया विशेष हेल्थ कैंप का निरीक्षण

-नीति आयोग द्वारा 10 करोड़ के पुरस्कार से सम्मानित हुआ मुजफ्फरपुर जिला

मुजफ्फरपुर।
जिले के गरीब और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हेल्थ कैंपों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में आकांक्षी प्रखंड मुसहरी के मनिका विशुनपुर चांद स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने स्वयं किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुसहरी प्रखंड के 26 पंचायतों में 52 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जो 22 मई से 19 जनवरी तक चलेंगे। अगले चरण में जिले के सभी 373 पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। शिविरों में शुगर, ब्लड प्रेशर, टीबी, गर्भवती महिलाओं की जांच, एक्स-रे, टीकाकरण, एनसीडी, और निःशुल्क दवाओं की सुविधा दी जा रही है। टीबी की जांच के लिए ट्रूनाट मशीन की भी व्यवस्था की गई है।

डीएम ने बताया कि आकांक्षी जिले के रूप में बेहतर प्रदर्शन के लिए नीति आयोग द्वारा अब तक 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिल चुका है, जिससे मुसहरी प्रखंड को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिली है।

 

स्वास्थ्य शिविर के उद्देश्य:

स्थानीय स्तर पर जांच, इलाज व दवा की मुफ्त सुविधा

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी

स्वास्थ्य व पोषण पर जनजागरूकता

छूटे हुए नागरिकों को लाभ पहुँचाना

शिविरों में पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, दवा वितरण, टीबी जांच आदि के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्कूलों का जायजा लिया और शिक्षा व एमडीएम की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों के लिए खेल मैदान निर्माण और गर्मी के मद्देनजर पेयजल एवं पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पंचायत भवनों की स्थिति पर भी नजर डाली गई। मणिका हरिकेष के पुराने भवन की जगह नया पंचायत सरकार भवन बनाए जाने की स्वीकृति दी गई है।

निरीक्षण में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीपीएम, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

#MuzaffarpurNews #HealthCamp #AspirationalDistrict #PublicHealth #MushahariBlock #DistrictAdministration #AyushmanBharat #RuralDevelopment #स्वास्थ्य_स