-हत्था ओपी में जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
-शांति-सुरक्षा एवं पुलिस-पब्लिक सम्वाद पर जोर
-पुलिस-पब्लिक समन्वय स्थापित करने की अपील
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
हत्था ओपी पर गुरुवार को पुलिस-पब्लिक संवाद कायम करने को लेकर बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पंचायती राज एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान हत्था ओपी के नव अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि क्षेत्र में शांति सुरक्षा को लेकर सरकार एवं विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान विभिन्न स्तरों के जनप्रतिनिधि पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वाहन चेकिंग, शराब माफियाओं,कारोबारियों,आपराधिक एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कारवाई तत्परता एवं गंभीरता के साथ की जाएगी।सुनवाई-कार्यवाई में कोई समझौता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जल्द हीं एक्शन एवं रिएक्शन लोगों को दिखना शुरू हो जाएगा।क्षेत्र में आम लोगों की शांति सुरक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होंगे, लेकिन असामाजिक तत्वों एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई में कोई समझौता भी नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आम लोगों से सहयोग तथा असामाजिक तत्वों के पहचान करने में मदद का आह्वान करते हुए पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाने की बातों पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान बन्दरा की बीडीओ किरण कुमारी भी थी।स्थानीय जिला पार्षद,प्रखंड उपप्रमुख, विभिन्न पंचायत के मुखिया, कई पंचायत समिति सदस्य,सरपंच,ओपी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी,पुलिस कर्मी,मुंशी-चौकीदार आदि भी उपस्थित थे।











