-स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य को लेकर गणतंत्र दिवस पर पंचायत सचिव सहित रामपुरदयाल मुखिया सम्मानित
-बीडीओ भी हुई सम्मानित
-बन्दरा सहित 6 प्रखंडों के 6मुखिया, सचिव,बीडीओ को मिला सम्मान
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक
लोहिया स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य करने को लेकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के रामपुरदयाल पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना तथा पंचायत सचिव राहुल कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी को जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।

बताया गया है कि बन्दरा सहित कटरा, मीनापुर, सकरा एवं औराई प्रखंड के कुल 6 पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वही कटरा, सकरा, मीनापुर, मुरौल,बन्दरा, औराई प्रखंडों के बीडीओ को भी सम्मानित किया गया। इस संदर्भ में बन्दरा प्रखंड समन्वयक दीपिका भारती ने बताया कि अभियान में लीड भूमिका में उनकी सहभागिता को लेकर बन्दरा बीडीओ ने उनके साथ यह सम्मान ग्रहण किया।











