-लोस चुनाव के मद्देनजर बीएलओ का प्रशिक्षण 19 को
मुुुजफ्फरपुर।दीपक।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के क्रम गायघाट में 19 जुलाई को विधान सभा स्तरीय बीएलओ का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें कटरा,गायघाट एवं बन्दरा के कुल 329 बीएलओ भाग लेंगे। जिसमें एडीएम सह निर्वाचक निबंधन गायघाट के द्वारा बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। बंदरा के प्रभारी बीडीओ रोहन रंजन सिंह ने सोमवार को बताया कि वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण एवं मतदान केंद्र के भौतिक सत्यापन से संबंधित यह प्रशिक्षण दिया जाना है। इस प्रशिक्षण में बंदरा प्रखण्ड के 93 बीएलओ भाग लेंगे।














