सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।
बैंकरों के साथ एक बार पुनः रोजगार संवर्धन और उद्यमी विकास को लेकर समाहरनालय सभा कक्ष में प्रभारी डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बैठक की।सरकार को दो महत्वपूर्ण आर्थिक कल्याण कारी सहायता राशि में बैंकों को सक्रिय भूमिका निभाने का निदेेश और अनुरोध किया किया। पीएमईजीपी और पीएमएफएमई में प्राप्त आवेदकों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। स्वीकृत 300 आवेदनों मे से मात्र 200 को अब तक डिस्पर्स किया गया।

शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा की निजी बैंक को इस ऋण प्रदाता के रूप बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए। उन्होंने बैंक शाखा वार 10से 15 ऋण आवेदन स्वीकृत करने को कहा गया।अच्छे सिबिल रिपोर्ट वाले उद्यमियों को उनके उद्यमी विकास के लिए पुनः लोन देने की बात कही। जीएम डीआईसी,एलडीएम डीपीआरओ दिनेश कुमार सहित उपस्थित थे।












