-मुजफ्फरपुर में हुआ भूतपूर्व सैनिक संघ का चुनाव।
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार के मुजफ्फरपुर में भूतपूर्व सैनिक संघ का चुनाव आयोजित किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि वोटिंग की प्रक्रिया से संघ का यह चुनाव कराए गए हैं। वोटिंग की प्रक्रिया में भूतपूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 642 वोट पड़े। जिसमें संतोष कुमार चौधरी को 390 वोट मिले। वहीं नंदकिशोर ठाकुर को 252 मत मिला। इस तरीके से 138 वोट से संतोष कुमार चौधरी को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी रही।













