Advertisement

मुजफ्फरपुर: मणिका मन किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

-मुजफ्फरपुर: मणिका मन किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

मुजफ्फरपुर। जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के मणिका मन किनारे शनिवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मुशहरी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

पुलिस पहचान सुनिश्चित करने और घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की तहरीरों की भी जांच कर रही है।