-ठंड कुहासों के बीच बन्दरा में हुआ झण्डातोलन
मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड से हैं। ज़हां प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी,बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रमुख सोनी चौधरी, प्रखंड संसाधन केंद्र बन्दरा में बीईओ प्रेमलता सिंहा, प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नौशाद अहमद,हत्था ओपी में ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार,पीयर थाना में अध्यक्ष पंकज यादव समेत प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में झंडा तोलन कार्यक्रम किया गया।

इस दौरान विभिन्न जगहों पर प्रभात फेरी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सुबह से हीं तेज ठंड एवं घने कुहासों के बाबजूद गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में अदम्य उत्साह का माहौल देखा गया। ठंड-कुहासों के बीच झंडातोलन स्थल पर लोग पहुंचते रहे।












