-बारिश से सड़कों पर जलजमाव
-वाहनों से छपा-छप उड़ते रहे कीचड़
-राहगीर होते रहे परेशान
-नीची एवं जर्जर सड़कों एवं मुख्य सड़कों पर ज्यादा परेशानी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पिछले तीन दिनों में अलग-अलग समय में हुई आंधी बारिश के बाद प्रखंड की मुख्य सड़कों में कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति है। खासकर वैसे जगह जहां सड़क जर्जर है या सड़क नीची है। जलजमाव उतपन्न है। इससे शुक्रवार को यहां वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी हुई। कई जगह पर बाइक और साइकिल सवार जल जमावयुक्त कीचड़ के बीच फिसलते रहे।

पिलखी पुल चौक से मैठी टॉल प्लाजा फोरलेन सड़क में जोड़ने वाली मुख्य सड़क में पिलखी चौक एवं बड़गांव चौक पर जल जमाव की वजह से वाहन चालकों को परेशानी होती रही। इस तरीके से पीरापुर से तेपरी जाने वाली जर्जर मुख्य पथ में भी जगह-जगह जल जमाव की वजह से वाहन चालकों में काफी परेशानी दिखी। वाहनों से छपा छप पानी उड़ने की वजह से कई राहगीरों एवं बाइक-साइकिल सवारों के कपड़े भी ख़राब होते रहे।कई जगह स्थानीय लोग नाराजगी भी जताते रहे।












