Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा BDO के पत्र से संशय,साल 2024 के 20 जनवरी को पत्र जारी कर साल 2023 के गणतंत्र दिवस झंडात्तोलन का दिया निमंत्रण!

-बन्दरा BDO के पत्र से संशय,साल 2024 के 20 जनवरी को पत्र जारी कर साल 2023 के गणतंत्र दिवस झंडात्तोलन का दिया निमंत्रण!

दीपक। मुजफ्फरपुर।

जिले के बन्दरा BDO के एक पत्र से संशय की स्थिति है। चालू साल 2024 के 20 जनवरी को पत्र जारी कर उन्होंने साल 2023 के गणतंत्र दिवस झंडात्तोलन का निमंत्रण दिया है।

दरअसल 26 जनवरी 2023 के झंडा त्तोलन का निमंत्रण पत्र जारी किया गया है।
पत्र में जारी करने की तिथि 20जनवरी2023अंकित है।
जबकि पत्र जारी करने वाले बीडीओ के हस्ताक्षर 20जनवरी 2024 के तिथि में है।

लिहाजा इस पत्र को लेकर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पत्र को देखकर वे लोग संशय की स्थिति में हैं।
यह पत्र नामित सदस्यगण देख  कर चौंक रहे हैं।