-बन्दरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन
-1300से ज्यादा मरीजों की हुई जांच
-800से ज्यादा लोगों की बीपी, शुगर, टीबी आदि की स्क्रीनिंग
-350से ज्यादा लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन शनिवार को प्रखण्ड के तेपरी में हुआ।प्रखण्ड स्वास्थ्य केंद्र के आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 5 दिनों के इस कार्यक्रम में कुल 1300से ज्यादा मरीजों को विभिन्न रोगों की दवा दी गई। 800से ज्यादा लोगों की बीपी, शुगर, टीबी आदि की स्क्रीनिंग की गई। वहीं 350से ज्यादा लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।इस दौरान सीएचओ केशव कुमार एवं ममता कुमारी के अलावे विभिन्न केंद्रों के एएनएम,आशा आदि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।













