Advertisement

मुजफ्फरपुर/ बन्दरा में पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर अंतिम दिन खुला खाता

-पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर अंतिम दिन खुला खाता

-वार्ड सदस्य पद के लिए 3
एवं पंच पद के लिए 1 प्रत्याशी का नामांकन
-हत्था पंचायत में होंगे उपचुनाव
-प्रपत्र की समीक्षा 18 को

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पंचायत उप निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 वार्ड एवं 1 पंच पद के लिए नामांकन हुआ। एआरओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि हत्था पंचायत के वार्ड संख्या 16 में 3 वार्ड सदस्य पद के लिए एवं वार्ड 12 में पंच पद के लिए 1 प्रत्याशी का नामांकन हुआ। प्रपत्र की समीक्षा एवं नाम वापसी कि तिथि 18 दिसम्बर है।मतदान 28 को होंगे। गिनती 30 दिसम्बर को होंगे। स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय को बनाया गया है।