Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में जनसंख्या दिवस पखवारा मेला का आयोजन

-जनसंख्या दिवस पखवारा मेला का आयोजन

-उपप्रमुख ने की अध्यक्षता
-लोगों को किया जागरूक

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या दिवस पखवारा मेला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड उप प्रमुख उमेश राय ने की। कार्यक्रम में अंतरा,परिवार नियोजन, ऑपरेशन आदि के फायदों के बारे में आम जनों को बताया गया। मौके पर चिकित्सा विभाग के बीसीएम,आशा वर्कर सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।