-मुजफ्फरपुर पहुंचे केके पाठक शिक्षा विभाग में मची रही खलबली
मुजफ्फरपुर(बिहार)। सम्वाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड इलाके में बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे।उन्होंने कुढ़नी एवं तुर्की क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।बाद में वे रामबाग ट्रेनिंग कॉलेज भी पहुंचे।इस दौरान जिला क्षेत्र के शिक्षा महकमा एवं स्कूली शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। ज्ञात हो कि केके पाठक इन दिनों बिहार के जिलों में विद्यालय एवं कॉलेजों का स्पॉट औचक निरीक्षण कर रहे हैं। वे स्कूल-कॉलेजों की हालातों को खुद से देख-सुनकर आवश्यक कार्यवाई कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर वे काफी तत्पर हैं।













