Advertisement

भगत सिंह का त्याग और बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : विवेक कुमार

-भगत सिंह का त्याग और बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : विवेक कुमार

मुजफ्फरपुर, 28 सितंबर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, मुजफ्फरपुर पूर्वी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकुल सिंह रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारियों में शामिल थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, अरविन्द कुमार, अंजना कुशवाहा, इंद्रा सिंह, महामंत्री रविशंकर कुशवाहा, मंत्री पारितोष सिंह, लालबाबू सहनी, कृष्णा महतो, डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, पंकज सिंह, सैयद अफरीदी रहमान, विजय वर्मा, आशीष पिन्टु, अनुराधा सहनी, रोहन कुमार, पंकज चौहान, अमरेन्द्र सूरज मुखिया, अभिषेक कुमार, उमंग कुमार, देवकांत झा एवं अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।