– गायघाट के कर्पूरी भवन में राजद विधायक निरंजन राय ने किया झंडातोलन
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी ।
बिहार के विभिन्न इलाकों में झंडातोलन को लेकर लोगों में ठंड के बावजूद खूब उत्साह का माहौल देखा गया। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय में स्थित कर्पूरी भवन में गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय के द्वारा शान से तिरंगा झंडा फहराया गया ।इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थकों की मौजूदगी रही। इस दौरान स्थानीय गायघाट एवं बेनीबाद थाने की पुलिस बलों की उपस्थिति रही। कटरा गायघाट के बीडीओ एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर यहां पर भोजन के स्ट्रॉल भी लगाए गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निरंजन राय ने कहा कि देश भक्ति कार्यक्रम के आयोजन से एक नई ऊर्जा का संचार होता है। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडातोलन करना और इस मौके पर सभी लोगों की उपस्थिति अपने आप में गौरव का क्षण है। यह क्षण सभी लोगों के जीवन में बार-बार आए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को लेकर हमने जो वादा एवं संकल्प किया है। उसको पुनः जीवंत करने का उनका दिन रात प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं राजद के जिला, प्रदेश एवं प्रखंड स्तरीय पार्टी पदाधिकारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी काफी उत्साहित नजर आए। ज्ञात हो कि वर्षों पुराने कर्पूरी भवन का हाल ही में काफी आकर्षक एवं भव्य नवजिर्णोद्धार कराया गया है।












