-विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्टी आयोजित
-बताया गया दैनिक छात्र उपस्थिति की अहमियत
-उपस्करों के अभाव में फर्श पर हीं बैठकर संगोष्ठी करते दिखे एचएम सहित स्कूली शिक्षक
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ग शिक्षक एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ आयोजित संगोष्ठी में संवाद कायम किया गया। छात्रों के शैक्षणिक प्रगति को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान छात्रों की उपलब्धि एवं कमजोरी के संदर्भ में अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर कि एचएम अनुपम कुमारी ने बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से वर्ग में छात्रों के खूबी-खराबी की समीक्षा की गई तथा उसके अभिभावक को भी इसकी जानकारी दी गई। वहीं दैनिक रूप से बच्चों की अनिवार्य उपस्थिति कराने एवं इससे होने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में उपस्करों के अभाव में छात्र-छात्राओं को फर्श पर बैठने की मजबूरी है।लिहाजा वे खुद भी फर्श पर पन्नी-बोर पर ग्रामीण महिला अभिभावकों के साथ बैठकर संगोष्ठी करती देखी गयीं।इसी तरह की स्थिति प्राथमिक विद्यालय करमैठा, मध्य विद्यालय सखौरा सहित कई अन्य विद्यालयों में भी देखी गयी।जहां के उपस्करों के अभावों में कई तरह की परेशानी है।
















