मुजफ्फरपुर: अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बने गाजी शाहनवाज
दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।
जिले के बन्दरा प्रखंड के पीपरपतिया निवासी मोहम्मद गाजी शाहनवाज को रविवार को जिला राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस आशय का पत्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद ने जारी किया है। उन्होंने पार्टी कार्यालय में मनोनयन पत्र भी उन्हें सौंपा।

ज्ञात को गाजी शाहनवाज राष्ट्रीय जनता दल में जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर थे। अब अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई है।












