Advertisement

मुखयमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, कैंसिल हुआ तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम, अकेले रवाना हुए तेजस्वी

– मुखयमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, कैंसिल हुआ तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम, अकेले रवाना हुए तेजस्वी

सम्वाददाता। पटना।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तमिलनाडु जाने के कार्यक्रम ऐन वक्त पर कैंसिल हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई ।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज तमिलनाडु रवाना होना था। सीएम के तमिलनाडु जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। तेजस्वी एयरपोर्ट पर पहुंचकर सीएम का इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐन वक्त पर नीतीश की तबीतय बिगड़ गई और उनका तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। जिसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अकेले ही तमिलनाडु के लिए रवाना होना पड़ा।
उधर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे और सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। बाद में उन्हें पता चला कि सीएम तमिलनाडु नहीं जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अकेले ही तमिलनाडु के लिए रवाना होना पड़ा है। सीएम की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उनके करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।