चंपारण की खबर::
-मिलादुन्नबी पर रोटी बैंक एवं मौलाना गनी ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर लगाया, लोगों ने किए रक्तदान
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
हर साल की तरह इस साल भी मिलादुन्नबी के अवसर पर रोटी बैंक एवं मौलाना गनी ट्रस्ट ने मोतिहारी रेडक्रॉस सोसायटी में रक्त दान शिविर लगाया और सदस्यों ने रक्तदान किया।

बताया कि
रक्तदान महा दान है। हर साल की तरह इस बार 7 वें साल भी रक्तदान शिविर मोहम्मद साहब की जन्मदिन पर रोटी बैंक एवं एमजी ट्रस्ट ने आयोजित किया। नासीर खान ने बताया कि आज 12 रबीउल अव्वल ईद मिलादुन्नबी का दिन है। पूरी दुनिया के लिए रहमत बन कर आए प्यारे मोहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश का दिन है। हर साल की तरह इस साल भी मुकद्दस मौक़े पर एमजी एजुकेशनल ट्रस्ट एवं रोटी बैंक के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंसानी ज़िंदगी को बचाने के लिए रक्तदान करने वालों में नासिर ख़ान, रक्तदाता संरक्षण समिति संयोजक, कांग्रेस नेता इफ़्तेखा़र ख़ान, युवा समाजसेवी इम्तियाजुदीन खान, मो. समीउल्लाह खान, मो.इम्तियाज, पप्पू अली एवं अन्य लोगों ने रक्तदान किया।












