चंपारण की खबर::
-मिनी मैराथन दौड़ को डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
शहर के गांधी मैदान में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आईसीडीएस के तत्वाधान में मिनी मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर डीएम ने गुब्बारा गुच्छ छोड़कर उन्होंने बालिकाओं के मनोबल को बढ़ाया।
वहीं लगभग 5 किलोमीटर बालिकाओं के द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन गांधी मैदान, मोतिहारी से बलुआ गोलंबर होते हुए चांदमारी चौक से वापस पुनः गांधी मैदान तक हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बलिकाओं को ट्रैकसूट, मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर इस प्रतियोगित में विभिन्न विद्यालयों के 14 साल से अधिक उम्र के सैकड़ों बच्चियों ने भाग लिया। बच्चियों में इस आयोजन के प्रति काफी उत्साह देखा गया।
इस मिनी मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं में भ्रूण हत्या, यौन हिंसा, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ यौन शौषण के प्रति जागरूक करना, बच्चियों के साथ भेदभाव को परिवार में, समाज में मिटाने के लिए लोगो को संवेदनशील बनाना है।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रम बालिकाओं के प्रोत्साहन हेतु आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चियों के उत्साहवर्धन के लिए मिनी मैराथन आयोजन स्थल के निकट सेल्फी प्वाइंट और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों सहित बच्चियों में भी सेल्फी के प्रति विशेष अभिरुचि देखी गयी।प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार एवं मेडल की व्यवस्था महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा किया गया।
प्रथम आशा कुमारी, द्वितीय सुनैना कुमारी, तृतीय आशा कुमारी, सहित टॉप 10 बालिकाओं को मेडल , प्रशस्ति पत्र तथा प्रथम तीन बच्चियों को ट्रैक सूट प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आईसीडीएस के तत्वाधान में जिला खेल विभाग, शिक्षा विभाग आदि का सहयोग रहा। मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला जन संपर्क पदाधिकारी ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोतिहारी सदर सुनीता दयाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी मोतिहारी ग्रामीण रीना सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरसिद्धि रंजीत कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटवा संगीता कुमारी ,बाल विकास परियोजना अधिकारी श्वेता के साथ जिला प्रोग्राम कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।












