Advertisement

महिला सशक्तिकरण सभा सह कार्यशाला में 600 युवतियों ने लिया भाग

चंपारण की खबर::
-महिला सशक्तिकरण सभा सह कार्यशाला में 600 युवतियों ने लिया भाग,
– पदाधिकारियों ने महिलाओं पर होने वाले अपराध के निवारण और बचाव की दी जानकारी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से जिलास्तर पर स्थानीय एमजेके महिला कालेज (10+2) परिसर में “महिला सशक्तिकरण सभा” का आयोजन किया।


इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम, सहायक पुलिस अधीक्षक शीखर चौधरी, मुख्यालय डीएसपी दुर्गा शक्ति , यातायात डीएसपी अभिषेक कुमार, परि डीएसपी मधु कुमारी, पूजा विश्वास, मो. वसीम फिरोज के साथ नगर थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थानाध्यक्ष एवं छितौनी थानाध्यक्ष समेत सभी महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सभा सह कार्यशाला के दौरान मोतिहारी में महिलाओं एवं किशोरियों के विरूद्ध लैंगिक अपराध, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इन्टरनेट, मल्टीमीडिया सेल फोन का अपराधिक प्रयोग से बचने, अपराधों के निवारण एवं निरोध की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में “महिला सशक्तिकरण सभा कार्यशाला का, 600 छात्राओं ने भाग लिया।