चंपारण की खबर::
-‘महिलाओं के विरुद्ध अपराधी, कानूनी प्रावधान और निवारण’ विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मोतिहारी / राजन द्विवेदी
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के आंतरिक प्रकोष्ठ समिति ने राजकुमार शुक्ल सभागार, चाणक्य परिसर में ‘महिलाओं के विरुद्ध अपराधी कानूनी प्रावधान और निवारण’ विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत आईसीसी की अध्यक्ष प्रोफेसर शहाना मजूमदार के स्वागत भाषण से हुई। इस दौरान एसपी ने महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों के बारे में बात की, जो उन्हें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, दहेज प्रथा, साइबर अपराध आदि जैसे अपराधों से बचाता है।

डीएम ने कहा कि हमारे समाज में व्याप्त गहरी जड़ें जमा चुके लैंगिक पूर्वाग्रह से ग्रसित लोग जैसे महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करना, पीड़ित को दोषी ठहराना अपनी जीत समझते हैं। उन्होंने लैंगिक भेदभाव को सामान्य बनाने पर चर्चा की। अपने अध्यक्षीय भाषण में स्कूल ऑफ एजुकेशन के प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जहां कानून बीमारों को ठीक करेगा, वहीं शिक्षा से बीमारी का इलाज होगा। सही शिक्षा से लैंगिक समानता सुनिश्चित की जा सकती है। धन्यवाद ज्ञापन जेंडर सेंसिटाइजेशन सेल की अध्यक्ष डॉ. सपना सुगंधा ने की।












