-मशाल खेल में बच्चियों का जलवा, विधायक राणा रणधीर ने विजेता टीम को किया सम्मानित
रिपोर्टर: राकेश कुमार पांडेय।
मधुबन : स्थानीय उच्च विद्यालय मधुबन में आयोजित हो रहे मशाल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री इंजीनियर राणा रणधीर सिंह ने किया। उन्होंने विजयी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। खेल न सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह सहयोग, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

तीसरे दिन का आयोजन खासकर छात्राओं के लिए विशेष रहा। प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-16 कबड्डी मुकाबले में मेजबान मधुबन टीम को 26-20 से पराजित किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में भी प्रोजेक्ट की छात्राओं ने मधुबन बालक टीम को 25-18 से हराकर लगातार दबदबा कायम रखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी ने की, जिन्होंने विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था की सराहना की। मंच संचालन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने अपनी प्रभावशाली वाणी में किया।
इस अवसर पर खेल शिक्षक अशोक कुमार समेत अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#मशाल_खेल2025 #छात्राओं_का_उत्कर्ष #कबड्डी_प्रतियोगिता #मधुबन #प्रोजेक्ट_विद्यालय #राणा_रणधीर #खेल_का_महत्व #शारीरिक_स्वास्थ्य #राष्ट्र_निर्माण












