Advertisement

मधुबनी: समाज सेवी उपेंद्र कर्ण का दिल्ली में निधन, क्षेत्र में शोक का लहर

मधुबनी: समाज सेवी उपेंद्र कर्ण का दिल्ली में निधन, क्षेत्र में शोक का लहर

 

संवाददाता। मधुबनी।

मधुबनी जिले के बाबबरही प्रखंड के तेघरा निवासी 82 वर्षीय समाज सेवी उपेंद्र नारायण कर्ण का निधन आज दिल्ली में पुत्र भाजपा नेता अजय कुमार कर्ण के आवास बसंत कुंज इनक्लेव में हो गया।कुछ दिनों से वे बीमार थे और दिल्ली में इलाजरत थे।
उपेंद्र कर्ण जेएनयू के विकलांगता विशेषग स्व जी एन कर्ण जी के बड़े भाई थे। नेपाल में शिक्षा सेवा से अवकाश ग्रहण के बाद बीस वर्षो से गांव में रहकर विकलांगो के सहायतार्थ कार्य कर रहे थे।उन्होंने विकलांगो के लिए ट्रेनिंग सेंटर, कार्यशाला, कुटीर उद्योग,कार्यशाला, कृत्रिम अंगो का वितरण लगातार करते हुए विकलांगो के लिए ससक्तिकरण की दिशा में कार्यरत रहे है।अपने पीछे वे चार पुत्र एक पुत्री समेत नाती पोता की फौज छोड़ गए है।उनके पुत्र भाजपा नेता अजय कुमार कर्ण ने बताया कि उनका दाह संस्कार 04 दिसंबर को पैत्रिक गांव तेघरा में होगा।
उपेंद्र कर्ण के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि उनके निधन से उन्होने अपना अभिवाबक तो खो ही दिया है, समाज ने एक समाज सेवी को खो दिया।


न्याय मंच के प्रवक्ता पवन राठौर ने उन्हें समाज के लिए समर्पित शख्स बताते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया कार्य समाजसेवा के लिए कार्यरत लोगो के लिए नजीर है।
मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कर्ण राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण उपाध्यक्ष राजेश कंठ, प्रदेश उपाध्यक्ष बंदना सिन्हा, कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के संजय कुमार, बैद्यनाथ लाल दास, विनय कुमार कर्ण, सरोज कर्ण, जयंत कर्ण, विनीत कुमार वर्मा आदि ने उपेंद्र कर्ण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।