Advertisement

मधुबनी में ग्लोबल यूथ कॉन्क्लेव: टीम ‘द उम्मीद’ को मिला मिथिला ग्लोबल अवॉर्ड

-मधुबनी में ग्लोबल यूथ कॉन्क्लेव: टीम ‘द उम्मीद’ को मिला मिथिला ग्लोबल अवॉर्ड

मधुबनी। अयाची नगर युवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के ग्लोबल यूथ कॉन्क्लेव में मिथिला की धरती पर सामाजिक कार्यों को समर्पित 15 राज्यों के 20 लोगों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार की ‘टीम द उम्मीद’ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए मिथिला ग्लोबल अवॉर्ड से नवाजा गया।

टीम की ओर से श्वेता गुप्ता, हेमा, आदेश और रजनीश ने सम्मान प्राप्त किया। ‘द उम्मीद’ के संस्थापक अमरजीत ने इस सम्मान के लिए अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल और उदय झा का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम ने युवाओं के सामाजिक योगदान को पहचान दिलाने और प्रोत्साहित करने का मंच प्रदान किया।