-मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को राजनीतिक हथियार बनता दिख रहा है: ई गप्पू राय
– कहा, इसके माध्यम से कांग्रेस व महागठबंधन के समर्थक वोटरों को मताधिकार से वंचित करने की हो रही साज़िश
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा है कि
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान अब एक साधारण प्रशासनिक प्रक्रिया न होकर राजनीतिक हथियार बनता दिख रहा है। बताया कि इस अभियान की आड़ में की जा रही सुनियोजित साजिश को गंभीर चिंता का विषय बताया है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह पूरी प्रक्रिया दरअसल कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन के परंपरागत समर्थक वोटरों को मतदाता सूची से बाहर करने की गहरी साजिश है। विशेषकर बिहार जैसे राज्यों में जहाँ गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक और मजदूर वर्ग कांग्रेस व महागठबंधन का मुख्य जनाधार हैं। उन्हें दस्तावेजों के जटिल जाल में फंसाकर मतदान से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने जारी बयान में कहा है कि
जिस तरह से राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और मध्यप्रदेश में भाजपा और एनडीए ने फर्जी मतदाता सूची, आधार सत्यापन की मनमानी, और दस्तावेज़ी बाधाओं के ज़रिए जनमत को प्रभावित किया। अब वही षड्यंत्र बिहार में दोहराया जा रहा है। कहा कि
स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि जिन क्षेत्रों में कांग्रेस और महागठबंधन को मज़बूत जनसमर्थन है, वहीं के मतदाताओं को सूची से बाहर करने की शिकायतें सबसे अधिक हैं।

बताया कि
भाजपा को जनता से कोई सकारात्मक वोट नहीं मिल रहा है। इसलिए अब सूची से नाम काटकर ही जीत की तैयारी कर रही है।
लाखों बिहारी प्रवासी मजदूर, छात्र, गरीब महिलाएं जो दस्तावेज़ों से वंचित हैं। उन्हें जानबूझकर बाहर किया जा रहा है। ये सिर्फ़ वोटर नहीं, बिहार की पहचान और ताक़त हैं।
उन्होंने मांग किया है कि निर्वाचन आयोग इस पूरे अभियान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए, वरना यह जनता के बीच में उसका विश्वास खो देगा।दस्तावेज़ों की वैधता की सूची को लचीला और जनसुलभ बने। कांग्रेस और महागठबंधन समर्थक क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण टीम भेजी जाए, ताकि साजिश उजागर हो सके।
यदि मतदाता वंचना का यह खेल नहीं रोका गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता हर गली, हर पंचायत में जनांदोलन चलाएंगे।
ई० गप्पू राय जी ने बिहार के हर नागरिक से अपील की है कि वे अपने वोट के अधिकार को बचाने के लिए सतर्क रहें, दस्तावेज़ तैयार रखें, और स्थानीय कांग्रेस टीम से संपर्क करें। यह केवल चुनाव नहीं, हमारे संविधान, हमारे अधिकार और हमारे भविष्य की लड़ाई है।












