-मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शाहपुर पटोरी, खगड़िया एवं बरौनी स्टेशनों का निरीक्षण
संवाददाता। हाजीपुर।
पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री अमित सरन द्वारा आज दिनांक 06 अगस्त 2025 को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शाहपुर पटोरी, खगड़िया एवं बरौनी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा किये तथा यात्री सुविधाओं की जानकारी लिये।
निरीक्षण के क्रम में श्री सरन ने प्रत्येक स्टेशन पर स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था वेटिंग हॉल एवं प्रतीक्षालयों की स्थिति शौचालयों की साफ-सफाई एवं जल आपूर्ति की व्यवस्था टिकट बुकिंग काउंटर एवं स्टेशन प्रबंधक कक्ष का निरीक्षण वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (OSOP) स्टॉल की स्थापना एवं संचालन स्थिति सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों की पहुंच के मार्गों की व्यवस्था को देखें।
श्री सरन ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिये और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संतोषजनक अनुभव ही रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अमृत भारत स्टेशन योजना, भारतीय रेल की एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके तहत स्टेशनों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, बेहतर यात्री अनुभव, स्वच्छता, सुगम आवागमन एवं सांस्कृतिक पहचान से युक्त किया जा रहा है। शाहपुर पटोरी, खगड़िया एवं बरौनी जंक्शन
जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को इस योजना के अंतर्गत विकसित कर स्थानीय लोगों और यात्रियों को एक नई सुविधा-संपन्न रेलवे सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।बरौनी में
गुड्स शेड, लोको इलेक्ट्रिक शॉप, डेमू शेड आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल अधोसंरचना का विकास नहीं, बल्कि यात्रियों को एक ऐसा अनुभव देना है जिसमें सुविधा, संस्कृति और स्वच्छता एक साथ समाहित हो। अमृत भारत योजना हमारे स्टेशनों को आधुनिक भारत की पहचान बनाने का एक बड़ा कदम है।”
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकरी, निर्माण एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रतिनिधिगण, स्टेशन अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












