Advertisement

भोला चौक पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

-भोला चौक पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

✍🏻 मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

बोचहां थाना क्षेत्र के दरभंगा रोड स्थित एनएच-57 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भोला चौक के पास दो अनानास लदे ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों ट्रक सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर आ रहे थे और एक ही कंपनी के बताए जा रहे हैं। मझौली चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के डायवर्शन पर मोड़ लेते समय यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला। चालक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है, पैर की हड्डियां बाहर निकल आई थीं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बोचहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

#सड़कहादसा #बोचहांदुर्घटना #NH57हादसा #ट्रकटक्कर #मुजफ्फरपुरन्यूज #ट्रैफिकजाम #फ्लाईओवरनिर्माण #BiharNews