Advertisement

भारतीय वाणिज्य महादूत ने किया ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन

-भारतीय बाणिज्य महादूत ने किया ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार ने सोमवार कोजनकपुरधाम के ऐतिहासिक सरोवर तथा मंदिरों का अवलोकन किए। सर्वप्रथम वे ऐतिहासिक चुनचुनबती सर(नोचा पोखर)पहुंचे। नोचा पोखर तट पर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किए। नोचा पोखर के इतिहास के बारे में मेयर मनोज कुमार साह ने जानकारी दी।वे कुछ देर प्राकृतिक छटा को देखें, प्राकृतिक छटाको देखकर मंत्रमुग्ध हो गये।

उन्होंने कहा कि इनके सौन्दर्यीकरण के लिए भारत सरकार पहल कर सकती हैं। नोचा पोखर अवलोकन के बाद अनादिकाल के मंदिर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड 12अवस्थित कूपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।12के बार्डाध्यक्ष महेन्द्र साह ने बाणिज्य महादूत को अंगवस्त्र से स्वागत किए।कुवा से वे रामायण कालीन कपलेश्वर महादेव मंदिर गये।वहां मंदिर में पूजा अर्चना किए। मंदिर के अध्यक्ष जेसीज मनोज कुमार साह ने अंगवस्त्र से स्वागत किए। 18केवार्डाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार ने मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी करवाए।इस दौरान भोगेंद्र लाल कर्ण भी मौजूद थे।