Advertisement

भाजपा महंगाई-बेरोजगारी-निजीकरण लाकर आमजनों पर डाका डाल रही : कांग्रेस

-भाजपा महंगाई ,बेरोजगारी निजीकरण और गलत नोटबंदी , GST,लाकर आम जनता के जेब पर डाका डाल रही ।

सम्वाददाता। सीतामढ़ी।

भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे पहला वोट कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी प्रभारी कृष्ण ऑलवारू जी ,बिहार प्रभारी बिरिंद्र सिंह ढिल्लो जी प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास जी के निर्देशानुसार सीतामढ़ी जिला यूथ कांग्रेस प्रवक्ता अफजल राणा के द्वारा जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम सीतमढ़ी में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज प्रेस कांफ्रेंस कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद तिरहुत प्रमंडलीय प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता बिहार युवा कांग्रेस श्री कमालुद्दीन रजा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। प्रदेश प्रवक्ता श्री कमालुद्दीन रजा ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैसे युवा जो अपना मत प्रथम बार अपने जिनकी आयु 18 से 24 या उससे ज्यादा हो ऐसे युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर कांग्रेस के हाथ को मजबूत बनाना है और भाजपा के नौ साल के नाकामी को जान जन तक पहुंचना ही हम सबका उद्देश्य है। जिसके लिए युवा कांग्रेस द्वारा पहला वोट को लेकर एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया जो 8860812345 है । इसके माध्यम से युवा बड़ी संख्या में मिस्ड कॉल कर भाजपा को वोट से चोट पहुंचाने का कार्य कर रही है।

वहीं श्री कमालुद्दीन रजा ने मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के नाकामी को उजगार करते हुवे सरकार के दमनकारी नीति और विफलता को लेकर जम कर घेरा श्री कमालुद्दीन रजा ने आगे कहा भाजपा को 9 साल से ज्यादा हो गया लेकिन अब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है केवल 135 करोड़ देश के आम जनता के जेब पर करके प्रहार केवल अपने कुछ उद्योगपति मित्र को किया मालामाल , जहां एक तरफ किसान अपना हक मांगते सालों से ऊपर धरना पर बैठे रहे और 700 किसान की शहादत हुई, जिसका जिम्मेदार सरकार और अहंकारी पीएम मोदी है ,जिसे किसान के जान की परवाह नही ऊपर से एक आज तक MSP की गारेंटी अब तक किसान को नही दिया ,नोटबंदी करके बेरोजगारी लाया GST लाकर छोटे मंझोले कारोबारी के दुकान पर ताला लगा दिया, युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहा , इस सबका जवाब 2024 में युवा भाजपा सरकार को युवा और देश की जनता देगी ,जिसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पहला वोट ,यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो जैसे महाअभिया चला रही है पूरे देश में। शम्श शाहनवाज ने कहा हम सब एक जुट होकर इस कार्यक्रम और भाजपा के नाकामी को जान जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, रोहन गुप्ता ने भाजपा को युवा विरोधी सरकार बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता श्री अफजल राणा ने कहा हम सभी प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास एवं प्रभारी महोदय श्री कमालुद्दीन रजा के निर्देश अनुसार पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और इस मुहिम में तेजी लाकर कांग्रेस पार्टी के हाथ को मजबूत करेंगे । प्रेस कांफ्रेंस में सरफराज अहमद ,राजीव जी , परवीन कुमार समेत कई और नेता मुख्य रूप से मौजूद थे।