Advertisement

भाजपा बंदरा पूर्वी मंडल की कार्यसमिति गठित, दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

-भाजपा बंदरा पूर्वी मंडल की कार्यसमिति गठित, दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

बंदरा/मुजफ्फरपुर – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बंदरा पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की बैठक आज बैंगरा काली स्थान पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्याम किशोर कुशवाहा ने किया।

इस बैठक में मंच-मोर्चा और कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की गई। साथ ही दो प्रमुख प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पहले प्रस्ताव में रतवारा ढोली घाट पर बूढ़ी गंडक नदी पर उच्च स्तरीय सड़क पुल के निर्माण कार्य की मांग की गई, जिसे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले शुरू करने की बात कही गई। दूसरे प्रस्ताव में गायघाट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उतारने की मांग की गई।

घोषित नई कार्यसमिति में अशोक कुमार सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि शंभू कुमार झा, विनय कुमार सिंह, जीतेन्द्र कुमार सिंह, वंदना देवी, चुनचुन महतो और राजेश कुमार पाठक उपाध्यक्ष बनाए गए। श्याम किशोर कुशवाहा और विपराज दास को मंडल महामंत्री बनाया गया। कुल 61 सदस्यों की सूची को अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में गायघाट विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, रविशंकर कुशवाहा, जिला मंत्री बिकाऊ यादव, मंडल प्रभारी बिमल किशोर त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।