Advertisement

भागलपुर: प्रदेश सचिव ने की विभिन्न टोलियों की बैठक

-प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।

दिनांक 11 मई 2024 दिन शनिवार को गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल नरगाकोठी भागलपुर के प्रांगण में भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में भागलपुर जिला टोली, विद्यालय आचार्य टोली, विद्यालय कर्मचारी टोली, छात्रावास टोली एवं शहर के अंतर्गत चलने वाले शिशु/ विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य टोली के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक भैया बहनों के विकास, विद्यालय विकास ,आचार्य विकास, कर्मचारी विकास, प्रधानाचार्य विकास, समाज विकास पर आधारित था।
प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि जीतने की जुनून ,कर्तव्यनिष्ठता और कठिन परिश्रम करके ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय परिसर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रयोगशाला का उपयोग पूर्ण रूपेण हो एवं इक्विपमेंट का ज्ञान हो। पुस्तकालय समृद्ध होना चाहिए एवं पुस्तक का सदुपयोग होना चाहिए। अपने अंदर अनुशासन लाना है फिर भैया बहनों को अनुशासित करना है। खेल कक्षा सुव्यवस्थित हो खेल के प्रति जागरूकता आवश्यक है। शून्य कालांश का उपयोग व्यवस्थित करना है। आप सभी कार्य कर रहे हैं थोड़ा और अच्छा करने के लिए प्रयासरत रहें। अपने कार्य में निखरता लाना है। हार्ड वर्क कर रहे हैं उसे स्मार्ट वर्क में परिणत करना है। बिना विकल्प का संकल्प लेकर कार्य करिए सफलता मिलेगी। आगामी नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग हेतु व्यवस्था संबंधी बातें बताई गई।


प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है। प्रशिक्षण का प्रभाव हमारे व्यवहार एवं कार्य में दिखे। हम छात्रों के लिए आदर्श बनें। स्नेह एवं सुधारात्मक प्रयास से छात्रों के विकास हेतु अध्यापन करें।
बैठक की प्रस्तावना प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक द्वारा एवं अतिथि परिचय उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण डोकनिया, मधुसूदन झा, अतुल ढांढनिया , अश्विनी खटोर, रवि शंकर पांडे, राजकुमार खेमका, अजीत जैन, मुंगेर जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ,प्रवासी कार्यकर्ता राजेश कुमार, नीरज कुमार कौशिक, अनंत कुमार सिन्हा,अशोक कुमार मिश्रा,ममता जायसवाल, दीपक कुमार झा ,शशि भूषण मिश्र एवं विद्यालय परिवार उपस्थित थे।