Advertisement

भाकपा-माले कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन, एक सप्ताह से बंद पड़ी नल-जल योजना से हाहाकार

-भाकपा-माले कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन, एक सप्ताह से बंद पड़ी नल-जल योजना से हाहाकार

पूसा।
महमदा पंचायत के वार्ड-11 में एक सप्ताह से नल-जल योजना ठप रहने से ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर फूट पड़ा। भाकपा-माले के बैनर तले ग्रामीणों ने प्रतिरोध मार्च निकाला और सभा कर जल संकट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले शाखा सचिव उषा देवी ने की। प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि पंचायत में “हर घर नल का जल” योजना पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वार्ड संख्या 12 के करीब 30 दलित परिवार पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बावजूद इसके स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक व सांसद चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कल तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो सड़क जाम आंदोलन किया जाएगा।

जिला कमिटी सदस्य व पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रौशन कुमार ने कहा कि नल-जल योजना बार-बार ठप हो रही है और दलित बस्तियों में तो यह महीनों तक बंद रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नल-जल कर्मी ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। जल संकट का तुरंत समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर रीता देवी, सोनी कुमारी, कंचन देवी, रंजना कुमारी, अंजली देवी, पुष्पांजलि कुमारी, रीमा कुमारी, सीमा कुमारी, सुनीता देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, दीपक पासवान, सोनू पासवान, हरिलाल पासवान, अशर्फी पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।