Advertisement

ब्रह्मर्षि समाज ने बेबी कुमारी को दिया समर्थन, खबरा में हुई बैठक में लिया फैसला

-ब्रह्मर्षि समाज ने बेबी कुमारी को दिया समर्थन, खबरा में हुई बैठक में लिया फैसला

मुजफ्फरपुर। बोचहां विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच अब स्थानीय मतदाताओं का झुकाव बदलता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को खबरा ग्राम पंचायत में ब्रह्मर्षि समाज के लोगों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से एनडीए प्रत्याशी बेबी कुमारी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पहले कुछ बाहरी लोग आकर बैठक कर अमर पासवान के पक्ष में प्रतिनिधित्व सौंप चुके थे, लेकिन खबरा के असली ग्रामीणों ने अब अपनी एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र के विकास और स्थायी नेतृत्व के लिए बेबी कुमारी के साथ हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बेबी कुमारी ने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता दी है, चाहे वह सड़क, बिजली, पानी या रोजगार से जुड़ा मुद्दा हो। इसी कारण अब खबरा पंचायत में एनडीए को मजबूती मिलती दिख रही है।

#BochahaElection2025 #BabyKumari #NDA #Muzaffarpur #BrahmarshiSamaj #LocalSupport #ElectionNews #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ