Advertisement

बोचहाँ दक्षिणी मंडल भाजपा की प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 61 सदस्यीय नई कमेटी की घोषणा

-बोचहाँ दक्षिणी मंडल भाजपा की प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 61 सदस्यीय नई कमेटी की घोषणा

बोचहाँ, मुजफ्फरपुर।
भारतीय जनता पार्टी के नवगठित बोचहाँ दक्षिणी मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक आज आदिगोपालपुर स्थित शिव मंदिर, बुधनगरा में मंडल अध्यक्ष श्री बसंत लाल साहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देना और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करना था।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक श्रीमती बेबी कुमारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर समय कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेंगी। वहीं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती गीता कुमारी ने पार्टी की विचारधारा को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बसंत लाल साहनी ने 61 सदस्यीय मंडल कमेटी की घोषणा की। इस कमेटी में दो महामंत्री राकेश कुमार सिंह और गुड्डू तिवारी बनाए गए। साथ ही छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, एक सह मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया संयोजक और एक आईटी सेल संयोजक भी नियुक्त किए गए। मंच-मोर्चा की घोषणा जिला और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद की जाएगी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर श्रीमती बेबी कुमारी को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

उपस्थित प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता:

इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इन्दिरा सिंह, बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रभारी विशेश्वर प्रसाद शंभु, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, मंडल प्रभारी ओमकार पासवान, प्रखंड प्रमुख साजन कुमार पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विनोद कुमार यादव व श्री धर्मेंद्र कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।