-बॉर्डर क्षेत्र के इलाकों में खोजी कुत्तों की मदद से की शराब और कारोबारियों की खोज,नहीं मिली सफलता
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
हत्था ओपी की पुलिस के द्वारा जिले के बॉर्डर क्षेत्र के विभिन्न सीमाई इलाकों में शराब, इसके माफियाओं एवं कारोबारियों के खिलाफ सोमवार को खोजी कुत्ते के मदद से लगातार जगह-जगह छापेमारी का अभियान चलाया गया।ओपी क्षेत्र के सकरीमन, मुन्नी,बैंगरी,हत्था, कल्याणनगर, मल्लाहटोली आदि इलाकों में खोजी कुत्तों के मदद से पुलिस कर्मियों की टीम द्वारा लगातार छापा मारी गयी। संदिग्ध खेत-खलिहानों से लेकर घर-दुकानों-स्थलों में अभियान चलाया गया,हालांकि इस दौरान पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी।

हत्था ओपीध्यक्ष संतोष कुमार ने देर शाम बताया कि खोजी कुत्ते के मदद से पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई है।शाम तक कोई बरामदगी या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
















