–बेनीबाद में बागमती संघर्ष मोर्चा का अनशन सातवें दिन भी जारी, अनशनकारियों की हालत गंभीर
मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक।
जिले के बेनीबाद केवटसा चौक पर चासवास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा सामूहिक आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। लगातार अनशन के कारण अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ती जा रही है, जिससे समर्थकों और परिजनों में चिंता बढ़ गई है।
अनशन स्थल पर हालचाल लेने पहुंचे काराकाट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के विधायक अरुण कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा की मांगें पूरी तरह लोकतांत्रिक हैं और सरकार को अविलंब वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव ने कहा कि लगातार अनशन से साथियों की हालत गंभीर होती जा रही है। यदि किसी अनशनकारी को कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
सभा की अध्यक्षता मुनाजिर अहसन ने की, जबकि संचालन राहुल कुमार ने किया। इस दौरान नवल किशोर सिंह, रजीत सिंह, जगन्नाथ पासवान, अरुण ठाकुर, सुनील कुमार राय, अनिल राय, राम सजन राय, बिजनेस यादव, ठाकुर देवेंद्र कुमार, जगदीश शाह, कमोड सिंह और राम अनेक राय सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे और आंदोलन को समर्थन दिया।
मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन और तेज किया जाएगा।
#BagmatiSangharsh #अनशन_सातवां_दिन #Muzaffarpur #जनआंदोलन #बागमती_बचाओ #लोकतांत्रिक_मांग












