-बेखौफ अपराधियों ने युवक को सड़क पर दौड़ाकर गला रेतकर की हत्
बेतिया / राजन द्विवेदी ।
जिले में अपराधी बेखौफ होकर हत्या और लूट जैसे अपराध को अंजाम देने लगे हैं। इसी क्रम में शहर के मोहर्रम चौक से एक युवक का लगातार बाइक से पीछा करते हुए हरि वाटिका चौक के समीप बाइक से गिर पड़े युवक की शिव मंदिर के पास गला रेत कर हत्या कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भेज दिया है। मृतक की पहचान सौरभ कुमार राव उर्फ राजा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बेतिया में तीन बाइक पर सवार सात अपराधियों ने फिल्म सीन की तरह एक युवक को खदेड़क सड़क किनारे सुलाकर गला रेत कर उसकी निर्मम हत्या कर फरार हो गए है। पहले युवक को चाकू से गोदा गया और फिर गला रेत हत्या की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना मुफ्फसील थाना अंतर्गत हरिवाटिका चौक के शिव मंदिर के समीप की है।

मृत युवक का नाम सौरभ कुमार राव था। जो अपने जीजा भाई अनुज कुमार के साथ मोहर्रम चौक पर आया था। तभी दो बुलेट और एक अन्य बाइक पर सवार सात अपराधी वहां पहुंचे और उसपर हमला कर दिए। जिसके बाद जान बचाने के लिए दोनों युवक हरिवाटिका चौक की तरफ भागे। लेकिन बेखौफ अपराधी पीछा करने लगे। एक युवक कुदकर बस स्टैंड के तरफ भागा। सौरभ कुमार बाइक लेकर गिर पड़ा। जहां अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे शिव मंदिर के पास लाकर गला रेतकर हत्या करके फरार हो गए। गौरतलब हो कि सौरव कुमार उर्फ राजा मेघालय में पोस्ट आफिस में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। विगत 6 दिसंबर को मेघालय से अपने बहन की ऑपरेशन कराने के लिए अपने गांव आया था। बहन खुशबू देवी का शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आलोका चौधरी के यहां ऑपरेशन कर पुत्र हुआ था। मृतक अपने बहनोई के भाई के साथ अस्पताल में खाना पहुंचाने के उपरांत मुहर्रम चौक के तरफ गया हुआ था। वहीं बहनोई के भाई अनुज कुमार इलाज करा कर घायल अवस्था में अस्पताल से फरार है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
















