-बिहार में 7 लोगों पर एसिड अटैक, तीन बच्चे बुरी तरह झुलसे
सम्वाददाता।कटिहार।
कटिहार में एसिड अटैक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में एसिड अटैक किया गया. हमले में इस्तेमाल हुए एसिड से एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए. इस विवाद को देख रहे पड़ोस के तीन बच्चे भी इसकी जद में आ गए. फिलहाल, सभी पीड़ितों का इलाज कटिहार के एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं. एसिड अटैक का मामला कुर्सेला थाना क्षेत्र का है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी हैं.

कुर्सेला थाना क्षेत्र के समेली ठाकुरबाड़ी टोला के वार्ड संख्या सोलह में एक परिवार के अंदरूनी मामले में एसिड अटैक का मामला सामने आया है. इस घटना ने कोहराम मचा डाला. लालू साह नाम के एक युवक के घर में विवाद हो रहा था. लालू की मां और घर की अन्य महिलाओं ने बताया कि शराब पीने के बाद साले-बहनोई में बाता-बाती शुरू हुई और देखते-देखते झगड़ा होने लगा. इसके बाद लालू साह ने घर में रखे एसिड की बोतल उठा कर अपने बहन और बहनोई पर छिड़क दिया. इस दौरान झगड़ा छुड़ाने गई उसकी मां और आसपास के कुछ बच्चे भी इसका शिकार हो गए.
















