Advertisement

बिहार: पीएमसीएच में लगेंगी दो नयी डायलिसिस मशीनें

-पीएमसीएच में लगेंगी दो नयी डायलिसिस मशीनें

संवाददाता। पटना।

पीएमसीएच में आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है. यहां किडनी से संबंधित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन द्वारा दो और नयी डायलिसिस मशीनें स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. बीएमआइसीएल की देखरेख में ये मशीनें जल्द ही उपलब्ध करायी जायेंगी. साथ ही यहां मशीनों की संख्या 32 हो जायेंगी. इसके अलावा यहां आठ नये सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से बहाल किये जायेंगे. अस्पताल प्रशासन की ओर से यहां कुल आठ सीनियर रेजिडेंट के पद स्वीकृत किये गये थे. इस पर जल्द बहाली करने का निर्णय हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया.जानकारों की मानें तो यहां पिछले दिनों पांच मशीनें खराब हो गयी थीं.

संबंधित मशीन के पार्ट का टर्म पूरा हो गया था. इसके बाद मशीन का पार्ट लगाया गया और खराबी दूर की गयी. वर्तमान में करीब 45 से 60 मरीज प्रतिदिन आते हैं. इनमें से 15 से 20 मरीज का ही डायलिसिस हो पाता था. नयी मशीनें आने से मरीजों को 24 घंटे डायलिसिस की सुविधा देने की योजना भी अब शुरू कर दिया जायेगा. दावा किया जा रहा है कि अगले महीने से 24 घंटे डायलिसिस करने की सुविधा मरीजों के लिए बहाल कर दी जायेगी.