Advertisement

बिहार : एडीजी ने दिया इस्तीफा…लगाए कई आरोप

-एडीजी ने दिया इस्तीफा..

अनूप। पटना।

वरीय आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के पदस्थापना में विलंब मामले में पहले ही बैकफुट पर आ चुकी बिहार सरकार अब एक नई मुसीबत में फंस गई है। एक वरीय आईपीएस अधिकारी जो एडीजी के पद पर तैनात थे। उन्होंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के अधिकारी डॉ कमल किशोर सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया। डॉ कमल किशोर सिंह का तीन दिन पहले ही एडीजी एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण से एडीजी सिविल डिफेन्स के पद पर किया गया था.

बताया जाता है की सरकार को भेजे अपनी इस्तीफा मे एडीजी ने कई गंभीर आरोप भी लगाया है. विश्वास के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इन्होंने भी राज्य सरकार पर प्रतारित करने जानबूझकर महत्वपूर्ण पदों से दूर रखने तथा विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।