-बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले कांवरियों के लिए चचरी पुल निर्माण कार्य प्रगति पर, स्थायी पुल की मांग को लेकर आमरण अनशन की भी घोषणा
✍🏻 मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड अंतर्गत मतलुपुर स्थित अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर तक डाक कांवरियों की यात्रा को सुगम बनाने हेतु नावयुक्त चचरी पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
यह पुल बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा ढोली घाट पर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बनाया जा रहा है, जिससे पहलेजाघाट से गंगाजल लेकर आने वाले कांवरियों को नदी पार करने में सुविधा हो सके। सावन की प्रत्येक सोमवारी पर हजारों कांवरिए इस मार्ग से बाबा खगेश्वरनाथ के दर्शन हेतु आते हैं, ऐसे में यह चचरी पुल उनके लिए राहत लेकर आया है।

इधर, इसी घाट पर स्थायी पुल निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता श्यामकिशोर के नेतृत्व में 30 जुलाई से आमरण अनशन की घोषणा भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष कांवर यात्रा, बाढ़ और आपात स्थितियों में स्थायी पुल का अभाव गंभीर समस्या बन जाता है।
स्थानीय प्रशासन से मांग की गई है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र के विकास को देखते हुए स्थायी पुल निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।











