Advertisement

बाबा खगेश्वरनाथ धाम मतलूपुर में भागवत कथा का शुभारंभ — अयोध्या से आए कमलेश दास जी महाराज बोले, “भगवान की भक्ति ही जीवन का सच्चा कल्याण”

-बाबा खगेश्वरनाथ धाम मतलूपुर में भागवत कथा का शुभारंभ — अयोध्या से आए कमलेश दास जी महाराज बोले, “भगवान की भक्ति ही जीवन का सच्चा कल्याण”

मुजफ्फरपुर ।दीपक ।

मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा खगेश्वरनाथ धाम मतलूपुर में सोमवार को भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। कथा के प्रथम दिन अयोध्या से पधारे श्री कमलेश दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान की शरणागति में ही जीवन का कल्याण संभव है। यह संसार दुखों से भरा है और इन दुखों का एकमात्र औषधि है भगवान की भक्ति।”

उन्होंने आगे कहा कि “देह की शुद्धि के लिए गंगा स्नान आवश्यक है, लेकिन मन की शुद्धि केवल हरि कथा से ही संभव है। भगवान के चरित्र का गुणगान करने से जीवन पवित्र होता है और मन को शांति मिलती है।”

कथा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। भक्तजन भजन-कीर्तन में लीन होकर प्रभु के नाम का गुणगान कर रहे थे।

इस अवसर पर अमृतेश जी, बमबम जी, पवन ठाकुर, विनय पाठक सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सुचारु व्यवस्था की थी।