-बाढ़ प्रभावित पंचायतों में मुख्यमंत्री ग्रामीण निश्चय पेयजल योजना का सपोर्टिव सुपरवीजन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था की हुई समीक्षा
मुजफ्फरपुर।दीपक।
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत मुन्नी बैंगरी, हत्था एवं पीरापुर पंचायत के विभिन्न बाढ़ प्रभावित वार्डों में मुख्यमंत्री ग्रामीण निश्चय पेयजल योजना के तहत सपोर्टिव सुपरवीजन किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर ग्राउंड लेवल पर स्थिति का जायजा लिया गया।
सपोर्टिव सुपरवीजन के दौरान क्लाइमेट रेसिलियंट को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर पंप ऑपरेटरों, अनुरक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई।

मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 के पंप ऑपरेटर गोपाल कुमार एवं वार्ड संख्या 09 के धीरज कुमार, हत्था पंचायत के वार्ड संख्या 15 के वार्ड सदस्य अजीत कुमार तथा पीरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 08 के वार्ड सदस्य विनोद साहनी से बाढ़ के समय पेयजल आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों और समाधानों पर बातचीत की गई।
इस अवसर पर UNICEF के वाटर क्वालिटी एक्सपर्ट अटल जी तथा आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत (AKRSPI) की ओर से अभिजीत कुमार, आलोक कुमार, अवधेश कुमार और सुनेहा कुमारी उपस्थित रहे। टीम ने बाढ़ के दौरान जलस्रोतों की सुरक्षा, जल गुणवत्ता बनाए रखने और आपात स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था जैसे उपायों की समीक्षा की।
सुपरवीजन टीम द्वारा बाढ़ के समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आवश्यक सुधार और भविष्य की रणनीति पर भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस पहल का उद्देश्य आपदा के समय ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।














